Thursday , April 25 2024
ग्रीस के अनूठे टापू Amazing Islands of Greece

ग्रीस के अनूठे टापू Amazing Islands of Southeastern Europe Greece

ग्रीस यानी यूनान एक प्रमुख यूरोपीय देश है। पर्यटकों में भी यह खास लोकप्रिय है। ग्रीस की मुख्यभूमि के अलावा इसके समुद्र में भी कई टापुओं पर इसका ही अधिकार है। आमतौर पर टापुओं को समुद्र तटों की खूबसूरती के लिए ही जाना जाता है, परंतु ग्रीस के टापुओं पर इसके अलावा भी बहुत से आकर्षण पर्यटकों की प्रतीक्षा करते हैं। आपको इस देश के कुछ अनूठे टापुओं से परिचित करवा रहें हैं।

जांते (Zakynthos or Zaente Island): ग्रीस के अनूठे टापू

नैसर्गिक सुंदरता से ओत-प्रोत घाटियों तथा समशीतोष्ण मौसम वाले इस टापू की राजधानी जांते शहर है। यही इस टापू की बंदरगाह भी है। टापू का समुद्र तट तरह-तरह की आकृतियों वाली पहाड़ियों से भरा हुआ है जो इसे एक अलग ही विस्मयकारी तथा सुन्दर छवि प्रदान करते हैं। यह स्थान इतना खूबसूरत है कि समुद्र तट पर पहाडियों के बीच सुंदर तट पर वक्त गुजारते हुए शायद ही कभी किसी का मन भरे।

टापू पर स्थित शहर की बात करें तो इसका सोलोमोस चौक विशेष रूप से दर्शनीय है। चरों ओर पारम्परिक स्थापत्य कला तथा धनुषाकार खिडकियों व दरवाजों वाली इमारतों से घिरा यह चौक बेहद सुंदर है। तट के साथ लगती सड़क का नाम स्ट्राटा मेरिना शहर के सबसे  व्यस्त स्थलों में से एक है। टापू पर पर्यटकों के लिए कैफे, बार और रेस्तराओं की भी कोई कमी नहीं है।

मिलोज (Milos Island): ग्रीस के अनूठे टापू

मिलोज को अक्सर ‘रंगों का टापू’ भी पुकारा जाता है जिसका कारण माणिक्यों जैसा प्रतीत होने वाला पानी तथा तरह-तरह के रंगों में रंगी यहां की इमारतें हैं। प्राचीन काल में ज्वालामुखी गतिविधियों की वजह से इस टापू को विविध आकार के सुंदर धरातल नसीब हो रखे हैं।

पर्यटकों के लिए यहां विभिन्न गतिविधियां उपलब्ध हैं। यह टापू घोड़े की खुर के आकार का है जो एजियन सागर में स्थित है। इसके खूबसूरत समुद्र तट पर वक्त गुजारने के अलावा इस शहर के प्राचीन थिएटर, काटाकोम्ब्स तथा त्रिपती गांव की पवनचक्कियों को भी देख सकते हैं।

कोरफू (Corfu Island)

कोरफू के खूबसूरती से सहेज व संरक्षित पुराने कस्बे को यूनेस्को से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा हासिल है। यह स्थान कई प्रकार की स्थापत्य कला का उम्दा नमूना है। यहां की इमारतों में तरह-तरह की स्थापत्य कला शैली के शानदार नमूने स्थानीय पारम्परिक रूपों में दिखाई देते हैं।

टापू का पुराना हिस्सा जैसे पर्यटकों को बीते जमाने में ले जाता है। इसके सुंदर समुद्र तट तथा इसकी संकरी गलियों में से इसकी सुंदर इमारतों को निहारने का अनुभव इस टापू की यात्रा कोअविस्मर्णीय बनाने का काम करता है।

रोड्स (Rhodes Island): ग्रीस के अनूठे टापू

यह टापू एक खूबसूरत टापू पर रिलैक्स करने की चाहत रखने वालों के साथ-साथ एक्शन-पैक्ड हॉलिडे पसंद करने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। इलाके में स्थित 12 डोडेकानीज टापुओं में से यह सबसे बड़ा टापू है। डोडेकानीज की राजधानी भी यही है। रोड्स टापू पर स्थित मध्ययुगीन शहर को 1988 से यूनैस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी हासिल है।

टापू पर आज भी खड़ा ‘गेट ऑफ फ्रीडम’ इस मध्ययुगीन टापू की खास पहचान है। टापू की सैर करने वालों को जल्द ही यह आभास हो जाता है कि यह टापू विभिन्न संस्कृतियों व परम्पराओं का अदभुत सुमेल है। इसके पुराने हिस्से में बना पैलेस ऑफ ग्रैंड मास्टर भी एक प्रमुख आकर्षण है। यहां की पुरातन कालीन गलियां यूरोप में मध्ययुग की सर्वोत्तम ढंग से संरक्षित गलियों में से एक हैं।

Check Also

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur, aka Tatanagar is a city located in the state of Jharkhand, India. Sometimes even …