Friday , March 29 2024
Canary Islands

स्पेनिश इतिहास की झलक कैनरी द्वीप समूह

The Canary Islands, a Spanish archipelago off the coast of northwestern Africa, are rugged volcanic isles known for their black- and white-sand beaches. Tenerife, the largest island, is dominated by the sometimes-snowy active volcano Mt. Teide, which has its own astronomical observatory and is part of Teide National Park. Tenerife hosts a huge pre-Lent Carnival in the capital, Santa Cruz de Tenerife.

कैनरी द्वीप की राजधानी लास पामस (Las Palmas) के ऐतिहासिक केंद्र एस्पिरितू संतो स्क्वेयर पर उगे पेड़ों में स्पेन तथा दक्षिण अमेरिका का अद्भुत सुमेल साफ हो जाता है। इस स्पेनी द्वीप समूह में आम पाए जाने वाले ड्रैगन ट्री के साथ लातिन अमेरिका देशों के अरायूकारिया पेड़ नजर आते हैं।

एस्पिरितू संतो स्क्वेयर के ये पेड़ लातिन अमेरिकी (मध्य तथा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के वे देश जो कभी स्पेन, फ़्रांस तथा पुर्तगाल के उपनिवेश थे) और पश्चिमी अफ्रीका के निकट स्थित कैनरी द्वीप समूह के बिच परस्पर संबंध के प्रतिक हैं।

अटलांटिक महासागर में लास पामस पहली स्पेनिश बस्ती थी। आज उस ऐतिहासिक इमारत में अभिलेखागार, नक्शे और अन्य ऐतिहासिक सामग्री सहेजी गई है, जहां-जहां समुद्र पार करके अमेरिका पहुंचने से पहले कोलम्बस ठहरे थे। अब उसे हाऊस ऑफ कोलम्बस पुकारा जाता है।

कैनरी द्वीप समूह पर स्पेनिश विजय 1478 में शुरू हुई जो यह लातिन अमेरिका देशों पर उनकी जित से लगभग 14 वर्ष पहले की बात है।

यहां स्पेनियों का सामना वैसे ही माहौल तथा परिस्थितियों से हुआ जो बाद में उन्हें लातिन अमेरिका देशों में मिलीं। यह द्वीपसमूह एक ऐसी प्रयोगशाला थी जिसने उन्हें बताया कि बाद में अमेरिका में किया होगा।

लातिन अमेरिका की झलक:

यही वजह है कि आज कैनरी द्वीपसमूह में स्पेनी तथा लातिन अमेरिकी प्रभाव साफ दिखाई देता है। वेगुएटा नामक शहर के आस-पास यह और भी स्पष्ट हो जाता है। यहीं शहर की स्थापना हुई जो आज स्पेन की राष्ट्रिय विरासत का हिस्सा बन चूका है। इसकी स्थापत्यकला, विन्यास, वनस्पतियां तथा रंगों तक में स्पेनिश और लातिन अमेरिकी झलक दिखाई देती है।

सबसे अच्छा उदाहरण सांता एना स्क्वेयर है, जहां एक ही जगह पर गिरजाघर, टाऊन हॉल, सरकारी आवास मौजूद हैं।

स्पेन के सदियों पुराने चौकों से अलग लातिन अमेरिका कब्जे के दौरान वहां विभिन्न प्रकार इमारतों का एक ही स्थान पर संयोजन आम हो गया था।

कैनरी द्वीपसमूह के खास स्थानों पर भी अलग-अलग प्रकार की विभिन्न इमारतें एक ही स्थान पर दिखाई देती हैं। उनकी स्थापत्यकला में भी लातिन अमेरिका की झलक स्पष्ट है।

इसका एक उपयुक्त उदाहरण कासा डी कोलोन है। स्थानीय पाइनवुड से बनी इसकी छत, बालकनियों आदि हर हिस्से लातिन अमेरिकी स्थापत्यकला दिखाई देती है। 20वीं सदी में इसका जीर्णोद्धार बड़े स्तर पर करते हुए आस-पास के आवासीय भवनों के साथ इसे जोड़ दिया गया लेकिन इससे भी इसका ऐतिहासिक महत्त्व कम नहीं हुआ। एक वक्त यह इमारत राजयपाल के आवास का हिस्सा थी जहां अमेरिका की खोज के लिए निकलने से पहले कोलम्बस 1492 में ठहरे थे।

कोलम्बस अपनी 4 समुद्री यात्राओं में से 3 के दौरान इस द्वीप से होकर गुजरे थे।

यहीं से लातिन अमेरिका पहुंचा गन्ना:

1493 में दूसरी यात्रा के दौरान वह कैनरी द्वीप समूह से एक पौधा अमेरिका ले गए जो आगे चल कर औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था का मुख्य हिस्सा बन गया-यह पौधा था गन्ना।

15वीं शताब्दी में यह सोने से कम मूलयवान नहीं था। कैनरी द्वीपसमूह पर यह पुर्तगाली द्वीप मदेरा से लाया गया था और द्वीपसमूह पर बड़े स्तर पर उगाई जाने वाली यह पहली फसल थी।

हालांकि, लातिन अमेरिका तक गन्ने को ले जाना कैनरी द्वीप में इसकी खेती के लिए घातक साबित हुआ क्योंकि इसके बाद इसकी खेती में आए बूम का सामना कैनरी द्वीपसमूह नहीं कर सका।

कैनरी द्वीप से स्पेन से लातिन अमेरिका उपनिवेशिक देशों को केले, कुत्ते और भेड़ें भी भेजी गई जबकि वहां से यूरोप को लाते वक्त मक्का तथा आलू पहले कैनरी द्वीपसमूह पर ही पहुंचे थे।

कुछ ख़ास आकर्षण:

वेगुएटा स्थिल संग्रहालय से केवल कुछ मीटर दूर सान एंटोनियो अबद का मठ है। कथित तौर पर निकलने से पहले कोलम्बस ने यहीं प्रार्थना की थी। इसके करीब स्पेनियों के आने से पहले इस द्वीपसमूह में रहने वाले मूल निवासियों पर आधारित एक संग्रहालय म्युजियो कैनारियो भी है।

लातिन अमेरिका से जुड़े अन्य प्रमुख आकर्षणों में बाल्कोनेस स्ट्रीट, सांतो डोमिंगो डी गुजमान और सान फ्रांसिस्को डी बोरजा चर्च के अलावा एक ऐसा गिरजाघर भी शामिल है जिसका निर्मान 4 शताब्दियों से हो रहा है और अभी तक वह पूरा नहीं हो सका है।

Check Also

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur, aka Tatanagar is a city located in the state of Jharkhand, India. Sometimes even …