Tuesday , April 23 2024
तुर्की के शानदार पर्यटन स्थल: डैलामैन तथा अन्टाल्या

तुर्की के शानदार पर्यटन स्थल: डैलामैन तथा अन्टाल्या

तुर्की विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह तीन तरफ से विभिन्न समुद्रों से घिरा है। इसके तटों पर शानदार बीच, घाटियां, बंदरगाहें, द्वीप तथा पठार हैं। इसमें शानदार पर्वत श्रंखलाएं, झीलें, नदियां तथा जल प्रपात हैं जो ग्रीष्म तथा ऋतु के पर्यटन के लिए तथा हर तरह की खेलों के लिए बिल्कुल परफैक्ट हैं। इस देश को एक बड़ा ओपन एयर म्यूजियम भी माना जाता है, जिसमें अनातोलिया की भूमि पर फली-फूली कई सभ्यत्ताओं के अवशेष मौजूद हैं। शताब्दियों तक यह देश विभिन्न धर्मों का शरण स्थल रहा है, जिसमें इस्लाम तथा ईसाईयत शामिल हैं। कुछ ऐसे धर्म भी हैं जिन्हें इतिहास द्वारा अब भुला दिया गया है। यहां धार्मिक श्रद्धालुओं के देखने के लिए कई धर्म स्थान, स्मारक, मकबरे तथा उनके धर्म से सम्बंधित ऐतिहासिक अवशेष देखने को मिलते हैं।

डैलामैन: हमेशा मेजबानी को तैयार

डैलामैन तुर्की का एक जिला है और साथ ही यह उसी जिले का एक केंद्रीय नगर भी है, जो तुर्की के दक्षिण-पश्चिम तट पर मुगला प्रांत में स्थित है। यह प्राचीन काल से ही पर्यटकों को आकर्षित करता आ रहा है। प्राचीन काल में यह यूनानी देवताओं पैगासस तथा अपोलो के लिए बहुत बढिया स्थल था। आज प्रतिवर्ष यहां 20 लाख पर्यटक आते हैं। इस क्षेत्र का आकर्षण इसके समुद्र तटों से शुरू होता है। टरकोएस पोस्ट के नाम से मशहूर इसका तटवर्तीय क्षेत्र कई खाड़ियों तथा रेत से भरे प्रसारित क्षेत्रों का घर है। मुगला प्रांत के जिले में तुर्की के सर्वाधिक खूबसूरत समुद्री रिजोर्ट हैं।

डैलामैन अपने मेहमानों को छुट्टियों के असंख्य शानदार अवसरों का मौका देता है। यहां पूरा साल गर्मी का मौसम रहता है। इसके कैपीडैग पठार और वहां स्थित रैफ्टिंग ट्रैक्स के कारण आऊटडोर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए यह जगह बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र है। अपने प्राचीन स्थलों, प्राकृतिक आश्चर्यों के लिए प्रसिद्ध डैलामैन हमेशा अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार रहता है।

अन्टाल्या: अद्वितीय अनुभव देने वाला स्थल

अन्टाल्या तुर्की का एक रिजोर्ट सिटी है जिसमें किश्तियों से भरी पुरानी बंदरगाह के साथ ही बड़े-बड़े होटलों वाले समुद्र तट मौजूद हैं। यह तुर्की के दक्षिण भूमध्यवर्गीय क्षेत्र का प्रवेश द्वार है जो अपने नीले पानियों के लिए प्रसिद्ध टरकोएस कोस्ट के चलते पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां पर एक प्रमुख रोमन किला भी है। इसमें 130 ईस्वी में रोमन सम्राट हेड्रियन के सम्मान में बनाया गया हेड्रियन गेट भी स्थित है। इसके साथ ही दूसरी शताब्दी में निर्मित हीडिरलिक टावर भी यहां स्थित है, जिससे बंदरगाह का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

टॉरस पर्वतों के ऊपर एक बुनियाद पर स्थित चुने-पत्थर से बने पुराना भवन भी आकर्षण का केंद्र हैं। यह अन्टाल्या का ऐसा क्षेत्र हैं जहां पर्वतों का मिलन समुद्र से होता है। यहां पर पर्यटक सुनहरी रेत तथा आश्चर्यजनक जल प्रपातों का नजारा देख सकते हैं। अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अन्टाल्या में आधुनिक किस्म की भवन निर्माण कला भी यहां पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Check Also

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur, aka Tatanagar is a city located in the state of Jharkhand, India. Sometimes even …