Friday , April 26 2024
पाम स्प्रिंग्स: हॉलीवुड का रंगीन नखलिस्तान

पाम स्प्रिंग्स: हॉलीवुड का रंगीन नखलिस्तान

अमेरिका में पहाड़ों से घिरा कैलीफोर्निया का रेगिस्तानी शहर पाम स्प्रिंग्स उन सैलीब्रिटीज में लंबे वक्त से लोकप्रिय रहा है जो प्रमुख फिल्म स्टूडियोज के करीब रहना चाहते थे। आज यह अपने एल.जी.बी.टी. समुदाय तथा खास स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है।

पहले बतौर इंटीरियर डिजाइनर काम करने वाले कर्ट साइर अब गाइड बन चुके हैं जो पर्यटकों को पाम स्प्रिंग्स की सैर करवाते हैं। उन्हें इस शहर के प्रसिद्ध वासियों से लेकर इसके इतिहास की अच्छी जानकारी है।

ईस्ट एलोयो सड़क पर स्थित एक मकान के सामने रुक कर वह पर्यटकों को बताते हैं, “यह एक असाधारण घर है। मशहूर हॉलीवुड एक्टर फ्रैंक सिनात्रा यहां 10 साल रहे थे। उन्होंने हॉलीवुड के बड़े फिल्म स्टूडियो मेट्रो-गोल्डविन-मेयर के साथ अपना पहला मिलियन डॉलर सौदा करने के बाद 1947 में इस घर को बनवाया था। वह विशाल घर चाहते थे जो जितना हो सके आलिशान हो। वह यह भी चाहते थे कि घर क्रिसमस तक तैयार हो जाए क्योंकि सिनात्रा उस मौके पर शानदार पार्टियां दिया करते थे।”

Frank Sinatra Home at Palm Springs, California
Frank Sinatra Home at Palm Springs, California, USA

लेकिन इस काम के लिए सिनात्रा ने गलत वास्तुकार को चुन लिया। ई. स्टीवर्ट विलियम्स आधुनिक, सपाट मकान तैयार करने में माहिर थे जो बड़े इलाके में फैले तथा रेगिस्तान के लिए उपयुक्त होते थे। उनके बनाए आवास सूरज और छाया का पूरा उपयोग करते थे। यह एक ऐसी शैली थी जिसने बाद में उन्हें मध्यशताब्दी के आधुनिकतावादी वास्तुकार के रूप में प्रसिद्ध किया।

ई. स्टीवर्ट विलियम्स अन्य युवा आर्किटैक्स की तरह थे जिनमें से कई यूरोप से आकर अपने सपनों को साकार करने के मकसद से पाम स्प्रिंग्स में बस गए थे। वह ली कॉर्बूजियर, वाल्टर ग्रोपियस और लुडविग मिस वान डेर रोह जैसे आधुनिकतावादी वास्तुकला दिग्गजों से प्रभावित थे।

ई. स्टीवर्ट ने सिनात्रा के लिए घर बनाने के काम को स्वीकार कर लिया। यह बाहर से बेहद सादा दिखता है लेकिन अंदर से बेहद शानदार है।

इसके काफी प्रांगण में भव्य पियानो के आकार का एक स्विंमिंग पूल भी हैं।

यह कोई संयोग मात्र नहीं है कि सिनात्रा पाम स्प्रिंग्स में घर बनाना चाहते थे और वह यहां बसने वाले या यहां अक्सर आने वाले अपने युग के एकमात्र हॉलीवुड स्टार भी नहीं थे। क्लार्क गेबल, ग्रेटा गार्बो, हम्फ्री बोगार्ट, मार्लिन डायट्रिच, मर्लिन मुनरो तथा डीन मार्टिन उन फिल्मी सितारों में से कुछ नाम है जो अक्सर यहां आया करते थे। बड़े स्टूडियोज के साथ अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के बाद फिल्मी सितारों को उनके बुलावे पर वक्त पर स्टूडियो पहुंचना जरूरी होता था।

स्टूडियो वाले उन्हें हॉलीवुड से 100 मील या 2 घंटे के सफर से अधिक दूर रहने की इजाजत नहीं देते थे।

ऐसे में हॉलीवुड के पास रहने के लिए पाम स्प्रिंग्स से बेहतर और कोई जगत नहीं थी जहां साल के अधिकतर वक्त मौसम कोई जगह नहीं थी जहां साल के अधिकतर वक्त मौसम अच्छा रहता है।

उत्तर में सैन बर्नार्डिनो पर्वत, दक्षिण में सांता रोजा पहाड़ तथा पश्चिम में सैन जैसिंटो पर्वत श्रृंखला के साथ यह एक बेहद सुंदर इलाका है।

वैसे यहां का मौसम शरद और बसंत ऋतु के बीच अधिक सुहाना रहता है। जो लोग गर्मी से बचना चाहते है वे ट्रामवे लेकर 2,596 मीटर ऊंचे माऊंट सैन जैसीटो की चोटी तक जा सकते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी घुमावदार ट्राम कार है जो शानदार नजरों से भरे लगभग 4 किलोमीटर लम्बे रास्ते से गुजरती है।

चोटी पर हवा काफी हद तक शीतल होती हैं और कभी-कभी बारिश भी हो जाती है जब लोगों को रेगिस्तान के ऊपर शानदार इन्द्रधनुष दिखाई देते हैं। मौसम सूखा हो तो यहां कई किलोमीटर लम्बे हाइकिंग मार्ग हैं।

एलविस प्रैसले तथा उनकी पत्नी प्रिस्चिला ने 1967 में अपनी शादी के बाद यहीं स्थित हनीमून हाऊस में अपना हनीमून मनाया था।

पाम स्प्रिंग्स में लोग काफी हद तक पर्यावरण हितैषी हैं। यहां सड़कों पर बहुत से इलैक्ट्रिक तथा हाइब्रिड कारें है और वहां साइकिल से सैर करने के लिए विशेष मार्ग भी बनाए गए हैं। विश्व युद्ध के बाद के युग के आधुनिक वास्तुकारों ने अपने डिजाइनों में इलाके की जलवायु का पूरा ध्यान रखा। 1940 और 1970 के दशक के बीच बनाए गए घरों को देख कर इसका साफ पता चलता है जिनकी स्थापत्य कला बेहद अच्छी है।

वास्तुकला और डिजाइन्स से प्यार करने वालों के लिए पाम स्प्रिंग्स संग्रहालय जैसा है।

वैसे आज भी शहर में निर्माण कार्य रुके नहीं है और एक के बाद एक लग्जरी होटल बन रहे हैं क्योंकि पाम स्प्रिंग्स अभी भी एक ऐसी जगह है जहां आस-पास के शहरों से लोग बड़ी संख्या में छुट्टियां बिताने तथा आराम करने के मकसद से आते हैं। यह शहर एक और वजह से भी मशहूर है कि इसके 60 प्रतिशत से अधिक निवासी खुद को समलैंगिक बताते हैं और 2017 के बाद से अमेरिका के यही एकमात्र ऐसी नगर परिषद है जिनमें सभी सदस्य एल.जी.बी.टी. समुदाय से है।

Check Also

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur: History, How To Reach, Tourist Places, Shopping

Jamshedpur, aka Tatanagar is a city located in the state of Jharkhand, India. Sometimes even …