द्वीपों के इस समूह का एतिहासिक तौर पर बहुत महत्त्व है। इसका एक पहलू प्रसिद्ध स्मारक सेलुलर जेल, होप टाऊन तथा माऊंट हैरियट के द्वारा खोजा जा सकता है। यहां इतिहास के साथ-साथ आप असंख्य पक्षियों का भी दर्शन कर सकते हैं। इस द्वीप पर पक्षियों की 270 के लगभग प्रजातियां तथा उपप्रजतियां मौजूद हैं। इतिहास तथा प्राकृतिक आकर्षण के शानदार मिश्रण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को किसी के लिए भी एक मस्ट विजिट स्थल बना देता है। यहां उन स्थानों तथा गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है जिनका आनंद आप छुट्टियों के दौरान यहां ले सकते हैं।
यादों के झरोखों से:
अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर्यटकों के लिए यहां प्रवेश द्वार भी है और निकास द्वार भी। यहां पर आप सैलुलर जेल, रोस आईलैंड, वाइपर आईलैंड तथा नॉर्थ-बे बीच का भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटकों का मुख्य आकर्षण सैलुलर जेल एक ओपनिवेशिक कारागृह था जहां स्वतंत्रता संग्रामियों को ब्रिटिश लोगों द्वारा कैद किया जाता था। यहां हर रोज शाम को एक साउंड तथा लाईट का शो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी पेश करता है। पोर्ट प्लेयर के पूर्व में स्थित रोस आईलैंड का प्रयोग ब्रिटिश लोग अपने प्रशासनिक मुख्यालय के तौर पर करते थे। लैफ्टिनैंट आर्चिबाल्ड ब्लेयर ने यहां एक उपनिवेश स्थापित किया था और इसका नाम मैरीन सर्वेयर सर डेनियल रोस के नाम पर रखा था। यहां आप नेता जी फ्लैग होएस्टिंग मैमोरियल का भ्रमण भी कर सकते हैं। यह वह स्थल है जहां 30 दिसम्बर, 1943 को स्वतंत्रता प्राप्ति से काफी पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने तिरंगा लहराया था। मैरीना पार्क में स्थापित परमवीर चक्र मैमोरियल भी यहां का एक अन्य आकर्षण केंद्र है।
नैशनल पार्क तथा म्यूजियम:
अंडेमान तथा निकोबार द्वीप समूह में सर्वाधिक आकर्षक पार्क है महात्मा गांधी मैरीन नैशनल पार्क, जहां वांडूर समुद्र तट से एक जैटी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। यह स्थान पोर्ट ब्लेयर से 29 कि.मी. की दुरी पर पश्चिम में स्थित है। इस अजायबघर में समुद्री जगत संबंधीविभिन्न आकर्षण मौजूद हैं। इसमें समुद्र में स्थित 15 द्वीप शामिल हैं। आप यहां मूंगे की चट्टानों तथा समुद्री जीवन का आनंद कांच के तल वाली किश्तियों से ले सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर में कई अजायब घर हैं जो पर्यटकों को इस स्थान के इतिहास को समझाने में सहायक होते हैं। यह बच्चों के लिए विशेष तौर पर जानकारी भरपूर हैं। अंडेमान -निकोबार द्वीप समूह में जाने वाले पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर में स्थित एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम को कभी मिस नहीं करना चाहिए जिससे इन द्वीपों के मूल निवासियों, चार नेग्रीटो तथा मोंगोलाइट जनजातियों की जानकारी मिलती है।
एडवैंचर तथा स्पोर्ट्स:
यदि आपकी रूचि वाटर स्पोर्ट्स में है तो आपको राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स काम्पलैक्स का भ्रमण अवश्य करना चाहिए जो पोर्ट ब्लेयर क्र नजदीक है। यहां बच्चों के लिए प्रशिक्षित विषेशज्ञों की देख-रेख में विभिन्न प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध हैं। एडवैंचर प्रेमी यहां नॉर्थ-बे बीच या हैवलोक आईलैंड पर जा सकते हैं और यहां के समुद्री जीवन तथा मूंगे की चट्टानों के मन को मोह लेने वाले दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग से लेकर सी-वॉकिंग (समुद्र में चलने) का लुफ्त भी ले सकते हैं।
ITP Indian Travel Places: Food, Travel, Tourism Business Events and Trade Shows