नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पर्यटन के शौकीन लोगों ने अपने पर्यटन संबंधी कुछ स्थान निर्धारित के लिए होंगे जहां वे आने वाले दिनों में अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकें। यहां विश्व भर के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है जिनका भ्रमण करना आपके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।
ऐटाकामा डैजर्ट (चिली) Atacama Desert (Chile): यदि आपको भारत में लेह-लद्दाख बहुत पसंद है तो विश्व के सर्वाधिक सूखे स्थल ऐटाकामा मरुस्थल का भ्रमण आपके लिए शानदार रहेगा। यहां चाहे कोई वनस्पति नहीं है। यहां आप लग्जरियस कैंप में ठहर सकते हैं। कुछ वर्षों के अंतराल पर इस क्षेत्र में वर्षा ऋतु आती है। यदि आप खुशकिस्मत हैं तो यहां मौजूद कुछ हरे-भरे खेतों में आप शानदार गुलाबी फूलों का नजारा देख सकते हैं।
ग्रेट ब्ल्यू होल (बैलीज) Great Blue Hole (Belize): प्लेसैंसिया ताड़ के वृक्षों वाला एक बीच रिजार्ट है जो कैरेबियन तट पर स्थित है। यह विश्व की सर्वाधिक पसंद की जाने वाली हनीमून डैस्टिनेशन्स है। इसका निर्माण हिम युग के दौरान हुआ था। ग्रेट ब्ल्यू होल विश्व में सबसे बड़ा चक्राकार समुद्री छिद्र है। यदि आप इसमें गोता न लगाना चाहते हों तो भी इसे मिस न करें। एक चार्टर्ड हैलिकॉप्टर किराए पर लें और आकाश से प्रकृति के इस आश्चर्य का नजारा लें।
फॉरेस्ट ऑफ नाइव्ज (मैडागास्कर) Forest of Knives (Madagascar): यहां स्थित सिंजी लाइमस्टोन से बनी आकृतियां प्राकृतिक विभिन्नता वाले वन्य जीवों की शरणस्थली हैं। यहां आपको जीव-जंतुओं की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। आपको यह देखकर भी आश्चर्य होगा कि किस तरह तीखे, नुकीले नाइव्ज यानी चाकू वनस्पति के मध्य इतनी खूबसूरती से अस्तित्वमान हैं। यहां का नजारा अधिक तब मिलता है जब आपके साथ कोई प्रमाणिक गाइड हो। यह नुकीले चाकुओं वाला जंगल यूनैस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। इसे अक्सर 8वां महाद्वीप भी कहा जाता है। यहां का भ्रमण पर्यटन प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगा।
लोफोटेन आइलैंड (नॉर्वे) Lofoten Island (Norway): लोफोटेन आइलैंड जाने की योजना बनाएं और वहां पर एल्पाइन का आनंद लें और आर्कटिक में सांस लेने का अनुभव संजो लें। इस काम के लिए आपको ध्रुवीय चक्र पर पांव रखने की जरूरत नहीं। प्राकृतिक भूमि तथा ढलवां चट्टानों के पीछे रंग-रश्मियां लोफोटेन द्वीप को यादगार बनाती हैं। यहां पर नार्दर्न लाइट्स की आंखों को चौंधिया देने वाला लाइट शो बहुत ही यादगार है। यदि आपको स्कीइंग या रोरबुएर (मछुआरों के पुराने मकान) में रह सकते हैं। यदि आपको स्कीइंग या फिशिंग अच्छी नहीं लगती तो आप इस शानदार द्वीप का नजारा नॉर्वेजियन क्रूज द्वारा भी ले सकते हैं।
मोआब (उटाह) Moab (Utah): यहां स्थित ग्रैंड कैनयन 6 मिलियन वर्ष पुराना है जो आपके दिल को अपने जादू में बांध लेगा। यहां की शानदार चट्टानें प्रकृति का एक अद्भुत नजारा पेश करती हैं। यहां के अपने सफर को यादगार बनाने के लिए आप काईबाब ट्रेल से सेडार रिच तक का भ्रमण कर हैं।
कैपाडोसिया (तुर्की) Cappadocia (Turkey): इस स्थान की अति अर्थातवादी लैंडस्केप तुर्की के ऐनाटोलियन क्षेत्र में एक भौगोलिक आश्चर्य की तरह है।यहां स्थित भूमिगत शहर तथा घरों के ऊपर शानदार चिमनियां आपको फ्लिंटस्टोन्स की याद दिला देंगी। यहां पर आप 21वीं शताब्दी के केव यानी गुफा होटल में रहने का आनंद ले सकते हैं या सुबह के समय हॉट एयर बैलून की सवारी के माध्यम से कैपाडोसियान का विहंगम दृश्य अपनी यादों में संजो सकते हैं।
ITP Indian Travel Places: Food, Travel, Tourism Business Events and Trade Shows