अगर आप साइकिल नहीं चला सकते तो इस शहर में आप खुद को बदकिस्मत समझेंगे क्योंकि इस खूबसरत शहर की सैर के लिए साईकिल की सवारी से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
बेलफ्राई:
शहर के बीचों-बीच स्थित है मार्किट स्क्वेयर। यहीं पर आप बेलफ्राई का महत्त्व ब्रूज वासियों के लिए ठीक वैसा ही है जो लंदन वासियों के लिए बिग बेन का है। इस चौक के सभी ओर सुंदर मकान है बुधवार को यहां स्थानीय लोग एक विशाल बाजार लगाते हैं जहां फल-सब्जियों से लेकर स्वादिष्ट वेफर व आईसक्रीम तक सब कुछ बिकता है।
ब्रूज आएं और नहरों में नौका की सैर न करें, ऐसा हो नहीं सकता। हर नाव में एक गाइड होता है जो अंग्रेजी सहित तीन भाषाओँ में महत्त्वपूर्ण स्थलों के बारे में बताता है। छोटे-छोटे पुलों और झुके हुए पेड़ों के नीचे से होकर गुजरती नौका में सैर कभी भुलाई नहीं जा सकती है। हर मोड़ पर नहर किनारे सुंदर एतिहासिक इमारतें आपका इंतजार करती हैं।
लेक ऑफ लव:
ब्रूज शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है ‘लेक ऑफ लव’। यह एक लैगून है जिसे मीन्नेवाटर भी कहा जाता है। यह नाम इसे मीना इसे मीना तथा उसके प्रियतम योद्धा स्ट्रोमबर्ग के बीच दुखांत प्रेम अमर हो जाता है।
झील के चरों ओर आराम करते हंस आसपास घूमने वाले लोगों से झिझकते नहीं हैं। शहर में आने वाले पर्यटकों में इसकी ऐतिहासिक घुमावदार सडकों पर घोड़ागाड़ी में सैर भी खासी लोकप्रिय है। आधे घंटे की यह सैर मार्किट स्क्वेयर से शुरू होती है परंतु बुधवार को घोड़ागाड़ीयां बर्ग स्क्वेयर में भी मिल जाती हैं। बस से भी शहर काटूर किया जा सकता है लेकिन घोड़ागाड़ी या साईकिल बेहतर विकल्प हैं।
शहर की इमारतों की वास्तुकला बहुत खास है। बर्ग स्क्वेयर की इमारतों में गोथिक से पुनर्जागरण तथा नियो-क्लासिक तक विभिन्न शैलियों की स्थापत्य कला नजर आती है। इनमें 1376 में बना गॉथिक टाऊनहॉल भी शामिल है अन्य दिलचस्प इमारतों में से ब्रूज का लिबर्टी महल हैं, जहां से आसपास के ग्रामीण इलाकों पर मध्य युग से 1795 तक शासन किया गया। यदि आप ब्रूज के शुरुआती इतिहास को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो आप सही जगह पर हैं।
गोटों का शहर:
यह शहर लेस यानी गोटों के लिए भी मशहूर हैं। तकनीक समय के साथ बदल गई है परंतु अभी भी यहां कई दुकानें अद्भुत प्रकार के गोटे रखती हैं जिन्हें आप यादगार के रूप में साथ ले जाना चाहेंगे। पेरेरस्ट्राट या बल्स्ट्राट में हस्तनिर्मित गोटे बिकते हैं जो थोड़ा महंगे होंगे लेकिन उनकी सुंदरता देख कर आपको लगेगा कि सारी कीमत वसूल हो गई है।
दिलचस्प संग्रहालय:
ब्रेइडलस्ट्रैट 3 में स्थित बियर संग्रहालय अपने आप में अनूठा है। यहां पर्यटकों को एक आईपैड मिनी दिया जाता है जो उन्हें बियर के बारे में शुरुआत से लेकर वर्तमान तक सब कुछ बताता है। यहां बनने वाली तरह-तरह की बियर और उन्हें बनाने के बारे में भी जानकारी मिलती है।
यहां फ्राइज को समर्पित एक संग्रहालय भी है। फ्राइज को यहां फ्राइट कहा जाता है। यदि आप फ्राइज के इतिहास तथा इनके बारे में किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं तो आपको फ्राइट म्यूजियम जाना होगा जो तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। पहली मंजिल पर आपको आलू का इतिहास पता चलेगा, फिर पहली मंजिल पर फ्राइज के इतिहास और उनके बैल्जियम पहुंचने के बारे में जानेंगे। इतना ही नहीं, यहां बने एक मध्ययुगीन तहखाने में जाने पर आपको कुछ स्वादिष्ट फ्राइज दिए जाते हैं।
बैल्जियम के चॉकलेट विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां एक चॉको-स्टोरी संग्रहालय भी है ताकि सभी को यह पता चल सके कि वे इस मिष्ठान को लेकर कितने भावुक हैं। यहां चॉकलेट और चॉकलेट बनाने के इतिहास के बारे में विस्तार जानकारी मिलती है। संग्रहालय के ग्राऊंड फ्लोर पर स्टोर में चॉकलेट लिपस्टिक से लेकर चॉकलेट-स्वादयुक्त चाय तक सब कुछ मिलता है।
ITP Indian Travel Places: Food, Travel, Tourism Business Events and Trade Shows