Friday , September 4 2026
जैव-विविधता के संरक्षक: न्यूजीलैंड रेंजर्स

जैव-विविधता के संरक्षक: न्यूजीलैंड रेंजर्स

व्हेलों की रक्षा के अभियान से लेकर डॉल्फिन्स के बीच लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड रेंजर्स का दिन और कई रोचक गतिविधियों से भरा होता है। आने वाली पीढियों के लिए देश की जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

फरवरी में कई सौ पायलट व्हेल न्यूजीलैंड के दक्षिणी टापू पर एक संकरी व उथली खाड़ी में आ फसी थीं। डिपार्टमैंट ऑफ कंजर्वेशन के रेंजर हांस स्टोफ्रेंजन को लगभग 650 विशाल मछलियों को खाड़ी से गहरे समुद्र में सौंपा गया था।

वह कहता है, “समुद्र तक इन व्हेल का पीछा करना, इनके साथ वक्त गुजारना और क्षितिज में गायब होने तक इन्हें देखना एक अविस्मरणीय अनुभव था।”

व्हेलों को बचाने के इस काम  में 500 से ज्यादा वालंटियरों ने सहयोग किया था। इनमें स्थानीय निवासी, पर्यटक तथा स्कूली छात्र शामिल थे। अगली ऊंची लहरों के आने तक उन्होंने व्हेलों के आराम का ध्यान रखा। ऊंची लहरों से खाड़ी में पानी भरते ही इन व्हेलों को गहरे समुद्र में खदेड़ दिया गया। इंसानी श्रंखला बना कर इन्हें खड़ी में लौटने से तब तक रोका गया, जब तक कि वे गहरे समुद्र की ओर नहीं चली गईं।

रेंजर्स तथा वालंटियरों के सक्रिय होने से पहले कई व्हेल बच गई। केरामाडेक्स से लेकर सब अंटार्कटिक टापुओं तक फैले संरक्षित इलाके में काम करने वाले विभाग के 1 हजार रेंजर्स में से हांस एक हैं।

इन रेंजरों पर न्यूजीलैंड की जैव विविधता के संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी है। कुछ पार्क की देखभाल करते हैं, जबकि हांस जैसे बायोडायवर्सिटी रेंजर संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा, पारिस्थितिकी की पुनर्स्थापना तथा वनस्पतियों व जीव-जंतुओं के संरक्षण का कार्य देखते हैं। उनकी जिम्मेदारियों में कीटों को पकड़ने तथा नियंत्रण रखने से लेकर महत्त्वपूर्ण प्रजातियों की सभी जरूरतों को पूरा करने का ध्यान रखना भी शामिल है। संरक्षण के लिए स्थानीय जनजातिय माओरी लोगों, सामुदायिक समूहों तथा उद्योगों के साथ तालमेल बैठाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका है।

14 बायोडाइवर्सिटी  वर्करों के काम की निगरानी करने वाले हांस कहते हैं, “हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमारे यहां इतना विविधतापूर्ण वातावरण है, जिसका ध्यान हमें रखना है।” हांस को अपने इस काम में खूब आनंद आता है। उन्हें कुदरत के बीच तथा लोगों के साथ मिलकर काम करना पसंद रहा है। हालांकि, सरकारी विभाग में कार्य करने की वजह से कभी-कभी लाल फीताशाही की वजह से होने वाली समस्या उन्हें जरुर अखरती है।

मैरीन एंड बायोडाइवर्सिटी रेंजर टॉम मैकटेविश को भी अपना कार्य पसंद है। वह कहते हैं, ” न्यूजीलैंड की नैचुरल हिस्ट्री का संरक्षण करने के प्रति मुझे दिल से लगाव है और यह काम इस लगाव का सर्वोत्तम जरिया है।”

वह न्यूजीलैंड के दक्षिण की ओर 1 घंटे के सफर की दुरी पर रहते हैं और 2 मैरीन रिजर्व तथा एक मैरीन मैमल सैंकुअरी की निगरानी की जिम्मेदारी उन पर है। संकटग्रस्त हैक्टर्स डॉल्फिन भी इस इलाके में पी जाती हैं।

कई बार अपने काम में संसाधनों तथा फंड्स की कमी उन्हें अखरती है। हालांकि, इस दौरान उनके पास बताने के लिए अनेक अविस्मरणीय  अनुभव हैं। जैसे कि गत वर्ष जब टॉम अपनी नौका में समुद्र में गश्त लगा रहे थे तो अचानक उनके चारों ओर  हैक्टर्स डॉल्फिन का बड़ा-सा झुंड तैरने लगा। जब  रुक कर वे लंच करने लगे तो कुछ डॉल्फिन उनके करीब आकर उन्हें देखने लगीं।

वह कहते हैं, “उस वक्त खाड़ी में हम ही कुछ रेंजर्स थे। इन शानदार मछलियों को अपनी नौका के चक्कर लगाते हुए देखने का अद्भुत दृश्य हमें कभी नहीं भूलेगा।”

Check Also

Terror-enablers Turkey & Azerbaijan face boycott heat for support to Pakistan

Terror-enablers Turkey & Azerbaijan face boycott heat for support to Pakistan

Influencers, travel bloggers, politicians, and even former diplomats have urged Indians to cancel travel plans …