Friday , September 4 2026
एशिया के लोकप्रिय टापू

एशिया के लोकप्रिय टापू

जो लोग सोचते हैं कि सूर्य की रोशनी में चमचमाते समुद्र तटों तथा रात के शानदार नजरों वाले किसी खूबसूरत द्वीप पर जाने के लिए काफी लम्बी तथा बेआरामी से भरी फ्लाइटें सहन करनी पड़ती हैं, उन्हें एक बार दोबारा सोचना चाहिए। एशिया महाद्वीप में ही कई ऐसे छोटे-छोटे स्वर्ग हैं जो आपको ऐश्वर्यशाली तथा यादगारी समय बिताने का मौका देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्थान के बारे में।

फुकेट (थाईलैंड): यह थाईलैंड का दक्षिणी प्रान्त है। यह इस देश का सबसे बड़ा द्वीप है और इसके साथ ही 32 छोटे छोटे-छोटे द्वीप हैं। यहां आप बहुत शांतमयी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। यहां अंडेमान सागर में विश्वस्तरीय डाइविंग, उष्णकटिबंधीय जगलों में इको एडवैंचर्स, स्पीड बोट ट्रिप या क्रूज शिप के सफर का आनंद उठाया जा सकता है। रात के समय फुकेट का नजारा बहुत ही शानदार होता है।

पलावन द्वीप (फिलीपीस): पालावन द्वीप को ‘फिलिपीन की अंतिम पारिस्थितिकीय राजधानी’ कहा जाता है। इसके उत्तरी भाग में बहुत शानदार समुद्र हैं जहां जलजीवों की शानदार प्रजातियां तथा खूबसूरत सफेद समुद्र तट पाए जाते हैं। इसके उत्तर की तरफ सर्वाधिक लोकप्रिय एल नीडो तथा तेते जैसे स्थान हैं जहां चूना-पत्थरों से भरी शानदार चट्टानें मौजूद हैं। यहां के समुद्रों में उष्ण कटिबंधीय मछलियों तथा मूंगों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। साथ ही यहां विलुप्ति का खतरा झेल रहे 5 किस्म के समुद्री कछुए भी पाए जाते हैं।

को ताओ (थाइलैंड): क्या आप जानते हैं कि को ताओ का नाम इस स्थान के समुद्री कछुओं की सबसे बड़ी गिनती के कारण पड़ा है। अपने शानदार सफेद समुद्र तटों तथा पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध यह स्थान भारतीय लोगों के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां बिताए पल जीवन भर भुलाए नहीं जाते हैं।

बाली (इंडोनेशिया): इंडोनेशियाई द्वीप समूहों में बाली सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके बहुत से कारण हैं। यहां आप रेतीले तटों, प्राचीन सांस्कृतिक स्थलों, शानदार मंदिरों तथा आश्चर्यजनक प्राकृतिक पृष्ठभूमि वाले महलों का आकर्षक नजारा देख सकते हैं। बाली में बहुत से ज्वालामुखी तथा घने जंगल हैं जहां आपके देखने तथा करने के लिए बहुत कुछ हैं। यहां समुद्र तट से आप अधिक देर तक दूर नहीं रह सकते।

लांगकावी (मलेशिया): मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित लांगकावी ९९ द्वीपों का समूह है जो चरों ओर से नीले समुद्र से घिरा है। इसकी मुख्य भूमि शानदार नजरों वाले धान के खेतों तथा जंगलों से घिरे पर्वतों से भरी हुई है। छोटे-छोटे द्वीपों के इस समूह में पलाऊ लांगकावी सबसे बड़ा है। यहां आप रात्रिकालीन बाजारों में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर शानदार जल प्रपात भी हैं। आपकी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए यहां एक अंडरवाटर मैरीन पार्क भी है।

Check Also

Terror-enablers Turkey & Azerbaijan face boycott heat for support to Pakistan

Terror-enablers Turkey & Azerbaijan face boycott heat for support to Pakistan

Influencers, travel bloggers, politicians, and even former diplomats have urged Indians to cancel travel plans …